ब्रेकिंग बीकानेर,आईरा न्यूज़ फ्रिज का कंप्रेसर फटने से झुलसी युवति पीबीएम में भर्ती
फ्रिज का कंप्रेसर फटने से झुलसी युवति पीबीएम में भर्ती
आईरा समाचार बीकानेर। रसोई में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से मौके पर मौजूद एक ग्रहणी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे पीबीएम होस्पीटल की ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चुरू जिले के गांव घांघू में हुई इस घटना श्रीमति अनिता देवी बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोगों ने निजी वाहन के जरिये उसे चुरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनिता ने सोमवार सुबह रसोई में चाय बनाने के लिए गैस का बर्नर चालू किया। इस दौरान फ्रिजके कंप्रेसर में धमाका हुआ और इससे अनिता का मुंह और दोनों हाथ झुलस गए। तेज धमाके से रसोई के गेट और खिडक़ी टूटकर दूर जाकर गिरे। कमरों की दीवारों में दरारें आ गई। युवती को उसके परिजनों ने खिडक़ी से बाहर निकाला। धमाके आवाज से आस पड़ोस के लोग भी बुरी तरह घबरा गये।

