बीकानेर एक शाम सांस्कृतिक संध्या में गूंजे फिल्मीं तराने
आईरा समाचार बीकानेर। स्वर शृंगार कला केंद्र समिति अध्यक्ष पूनम मोदी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्थानीय नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शनिवार को एक शाम सांस्कृतिक संध्या रॉयल म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित की गई । जिसमें शहर के जाने-माने गायक कलाकार सुरेश मदान , जवाहर जोशी , अशोक सोनी (जसमितिया), दिनेश दिवाकर, रामकिशोर यादव,पूनम मोदी, राजीव मित्तल, गोपीका सोनी , सीमा माथुर, डॉ सुधीर शर्मा, सलीम भाटी, अर्चना सक्सेना, महेश खत्री, सुमन अग्रवाल, गायिका चांद अग्रवाल, कुलदीप रील , महेश वर्मा, राधेश्याम ओझा, दिनेश चांवरिया सहित आदि कलाकारों के द्वारा सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर नगर निगम वार्ड नम्बर 66 के काग्रेस पार्षद शांति लाल मोदी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उधोगपति रामदेव अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि शिवाजी आहूजा, भरत प्रकाश श्रीमाली भाया (महाराज), कवि नेमीचंद गहलोत ,पूर्व आरटीओ अधिकारी मकसूद अली, सेवानिवृत्त थानेदार मेहबूब अली थे। कार्यक्रम का संचालन रॉयल संगीत ग्रुप की अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर फिल्म संगीत प्रेमी अमरजीत का कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

