Logo

बीकानेर बरसात बंद 15 घंटे बाद भी नूरानी मस्जिद व आसपास में चार से छः इंच पानी एन डी कादरी

बरसात बंद 15 घंटे बाद भी नूरानी मस्जिद व आसपास में चार से छः इंच पानी – एन डी कादरी,

आईरा बीकानेर – मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन डी कादरी ने बताया कि बीकानेर शहर में एक आबादी जिसका नाम है, मोहल्ला नूरानी मस्जिद इस पुरे क्षेत्र में अधिकतर दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब मजदूर तक्वए के लोग रहते यह ही कारण है कि इस क्षेत्र की सूध लेने वाला कोई नहीं । बरसात बंद हुए करीब 14 धंटे बीत जाने के बाद भी मस्जिद, मन्दिर, स्कूल, मदरसा जाने वाले सभी रास्तों पर करीब छः इंच पानी भरा पड़ा है। पुरा रास्ता अवरूद्ध है। ऐसा जब भी हल्के बरसात में होता रहता है। और मोहल्ले वासी अपनी धियारी खराब कर निगम कार्यालय अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं होता ऐसे में मोहल्लेवासियों में काफी रोष और गुशा है।मुस्लिम महासभा निगम प्रशासन से अनुरोध करतीं हैं कि इस समय चार से छः फुट रूकें पानी को निकाल कर सफाई करवाई जाकर स्थाई व्यवस्था कि जाएं अन्यथा मुस्लिम महासभा मोहल्लेवासियों के साथ आंदोलन करने पर मजबूर होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.