बीकानेर। बीकानेर के जूनागढ़ में बुधवार को बारहमासा गणगौर का मेला भरा। इस दौरान ढोल नगाड़ों के बीच महिलाएं जब नाचने लगी तो जूनागढ़ पहुंचे विदेशी पर्यटक भी अपने आप को नहीं रोक पाए और उनके साथ नृत्य में शामिल हो गए। हमारी कला व संस्कृति ही कुछ ऐसी है कि हर कोई इस ओर खींचा चला आता है। इससे पूर्व जूनागढ़ के खुले मैदान में डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ लोग नाचते-कूदते हुए अपनी-अपनी गणगौरों के साथ पहुंचे। जहां विधिवत रूप से गणगौर पूजन, खोळ भराई की रस्म अदायगी हुई। इस दौरान सजी-धजी गणगौरों के आगे महिलाओं ने परम्परागत रूप से ढोल-नगाड़ों के बीच पारंपरिक नृत्य किया। नृत्य को देख वहां मौजूद विदेशी महिलाएं भी अपने आप को रोक नहीं पाई और वह भी उनके साथ नाचने लगी।
इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com


