Logo

इश्वर मूल्य नहीं मन के भाव देखता है :- अनंतवीर जैन अपनाघर आश्रम दीन हीन, लावारिश, बीमार प्रभुजनों का आवास गृह है

आईरा समाचार इश्वर मूल्य नहीं मन के भाव देखता है :- अनंतवीर जैन
अपनाघर आश्रम दीन हीन, लावारिश, बीमार प्रभुजनों का आवास गृह है जिसमें साक्षात ईश्वरीय स्वरुप प्रभुजनों का वास है | यहाँ सेवा के लिए आने वाले नागरिकों द्वारा दिए जाने वाले उपहारों की कीमत नहीं उनके मन के भाव देखे जाते हैं ऐसा ही उदाहरण आज अपनाघर आश्रम में देखने को मिला जब 11 वर्षीय बालिका सिद्धि कुमारी ने अपना जन्मदिन अपनाघर आश्रम के प्रभुजी के साथ मनाया और अपने द्वारा इकट्ठे किये गये 1100 रूपये का गुल्लक प्रभुजनों की सेवा में अर्पित किया | अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बताया कि यह परिवार के बुजुर्गों के दिए संस्कार ही है कि इस छोटी से बालिका ने अपना जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च ना करके अपने मन के भाव से अपनी जमा राशि आश्रम में आवासित प्रभुजनों की सेवा में भेंट कर दी | कुमारी सिद्धि भंवरलाल मनोज कुमार सोलापुर वालों की सुपौत्री है और बीकानेर के राधेश्याम पंचारिया परिवार की दोहिती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.