केदारनाथ में पर्यावरण का नया खतरा बना हेलीकॉप्टर,ओर कितना किराया लेता है उड़न खटोला,
आईरा। वार्ता केदारनाथ में पर्यावरण का नया खतरा !हेलिकॉप्टर का घातक शोर चिंताजनक, 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा चलेगी 14 नवंबर तक, इस दौरान टूटेंगे श्रद्धालुओं की संख्या के सारे रिकॉर्ड, लेकिन केदारनाथ घाटी के लिए सबसे बड़ी चिंता है, कंपन पैदा करता हेलिकॉप्टर का शोर, इसके शोर से घाटी के दरकने और धुएं के कार्बन से पूरा इलाका खतरे की जद में, 1997-98 तक एक हेलीपैड था जो अब बढ़कर 9 हो चुके, अब केदारनाथ वैली में हेलिकॉप्टर रोजाना लगा रहे 250 से ज्यादा राउंड, कम ऊंचाई पर उड़ान की वजह से आवाज हो जाती दोगुनी।
हेलीकॉप्टर सेवा का गुप्तकाशी से केदारनाथ तक 3870 रुपये किराया है. अगर आप गुप्तकाशी से आना जाना करते हैं तो 7740 रुपये देने होंगे. इसी तरह फाटा से केदारनाथ तक का एक तरफ का किराया 2750 रुपये देनें होंगे और दोनों तरफ के लिए 5500 रुपये लगेगा .

