बीकानेर जिले के सेरूणा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन,
सेरूणा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
आईरा बीकानेर। शनिवार को जिला अंधता निवारण समिति व श्रीमति निर्मला बोथरा एवं रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गगाशहर बीकानेर द्वारा ग्राम पंचायत सेरुणा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमे 185 लोगो की आंखों की जाँच की गई व 16 ऑपरेशन योग्य रोगियों को गंगाशहर बीकानेर उक्त संस्था के वाहन द्वारा ले जाया गया ।
जिनका सर्जन डॉ आशिष जोशी (नेत्र विशेषज्ञ) द्वारा दिनांक 14/5/20-23 रविवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा ।

