Bikanerबूथ संख्या 16 पर सामूहिक रूप से देखा गया”मन की बात” का सौंवा संस्करण-विजय उपाध्याय
आईरा समाचार बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद मंडल में वार्ड नंबर संख्या 20, बूथ क्रमांक 16 व शक्ति केंद्र क्रमांक 5 पर जिला कार्यकारिणी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय उपाध्याय के निवास स्थान पर उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा ।भाजपा नेता उपाध्याय ने बताया कि मेरे निवास स्थान पर स्थित बूथ क्षेत्र 16 पर मौहल्लेवासियों और बूथ समिति सदस्यों ने मन की बात के सौवें संस्करण को गंभीरतापूर्वक देखा और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए सकारात्मक सुझावों और विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर विजय उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देश के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उत्थान, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, गुमनाम नायकों और विरासत से जुड़े हुए विभिन्न विषयों को जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है और पिछले सौ संस्करणों के दौरान देश की आम जनता प्रधानमंत्री जी से सीधे-सीधे भावनात्मक रूप से जुड़ी रही है। इस अवसर पर नवीन सारस्वत, दीपक सेवग, प्रहलाद चौधरी, रमेश कुमार, राजेश उपाध्याय, मनोज प्रजापत, गीता देवी पंवार, सरिता जोशी, जगमाल सिंह पंवार, श्याम सुंदर सोनी एवं सुभाष आचार्य सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

