Logo

हम भाग्यशाली है कि हमे देश सेवा में काम करने का मौका मिला है लालजी भाई देसाई,कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई ने संघ और भाजपा पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई ने संघ और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बीकानेर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, भारी संख्या में जुटे स्वेत सैनिक

बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई आज अल्प प्रवास पर बीकानेर आये। अपने अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय लक्ष्मी हेरिटेज में स्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुए उन्होने संघ और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमे देश सेवा में काम करने का मौका मिला है । हम जो लोग दुर्भाग्य से आजादी कि जंग में हिस्सा नही ले सके उन युवाओं का सौभाग्य है कि इन चोरों ने हमें एक बार फिर मात्रभूमि की सेवा करने का मौका दिया है पहले हमने जिस प्रकार से गोरों को देश से खदेड़ कर मात्रभूमि को मुक्त करवा धा, आज फिर अवसर आ गया है जिसमें इन चोरो से मात्रभूमि को हमें मुक्त करवाना है। अपने सम्बोधन में उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस ने शहीद होने वाले तीन गांधी दिए.है तो वही भाजपा ने तीन मोदी दिए नीरव मोदी जो देश की बैकों का पैसे ले कर भाग गया तो दुसरा ललित मोदी है जिसने क्रिकेट के नाम पर देश के युवाओं को सट्टेबाजी में लिप्त कर हमारी आने वाली नशलों को बर्बाद करने का बीज बो कर देश छोड़ कर भाग गया और तीसरा है नरेंद्र मोदी जिसने नोट बंदी और जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ कर देश को कमजोर कर अपने पूंजीपति मित्रों को सबल करने का काम कर रहा है। सच कहा जाए तो देश में मोडानी मौडल चल रहा है। मोदी + अडाणी + अम्बानी। उन्होने अपने वक्तव्य में इस बात पर जोर दिया कि अब हमारे सेवादल के साधी जागे कमर कस ले और निरंतर रूप से लोगों के घर घर जाकर संघ के खोखले राष्ट्रवाद के मोह जाल से मुक्त करवा कर असल राष्ट्रवाद समझाये जिसका स्वरूप है, महात्मा गांधी का मूल मंत्र अहिंसा परमो धर्मः। हमारा कर्तव्य है कि हम जनमानस के दिल में संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और वर्गो के बीच फैल रहे ज़हर को निकाल कर उनको सच्चा राष्ट्रवादी बनाये। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने प्रदेश के उपाध्यक्ष कमल कल्ला का आभार प्रकट किया कि उन्होने इतने अल्प अवधि कि सुचना के बावजूद इतना भव्य स्वागत सत्कार किया और इतनी बड़ी तादाद में सेवादल के साधीऔं को एकत्रित किया यह सराहनीय है। हेमसिंह साथ ही उन्होने बीकानेर क्षेत्र में सेवादल की सांगठनिक गतिविधियो पर प्रसन्नता जताई एवं बीकानेर संभाग के सेवादल सदस्यों की लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा, आजादी गौरव यात्रा और बाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विशेष कर शहर सेवादल की प्रभावी भूमिका निभाई उसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य आंदोलनो में भी सकारात्मक परिणाम के साथ प्रदेश व देश में सक्रियता दिखाई इसके लिए साधुवाद के प्रात्र है। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि आगामी समय में सेवादल जन सेवा के प्रभावी प्रकल्प के माध्यम से आम आदमी को राहत दिलाने में सहायक सिद्ध होगा । चुनावी वर्ष में राज्य सरकार, जन प्रतिनिधियों द्वारा करवाए गए विकास कार्य, व्यापक जन संपर्क को आधार बनाकर पार्टी हित में आक्रामक चुनाव प्रबन्धन का कार्य करेगा।शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया सेवादल की वर्तमान कार्यकारिणी सभी जाति, धर्म और क्षेत्र के साथ सभी वर्गो को साथ लेकर बनाई गई है। कार्यक्रम के अन्त में परंपरागत तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई का मोमेन्टो देकर सत्कार किया गया। यह मोमेन्टो राज्य के राज्य मंत्री अंबेडकर फाउंडेशन के चेयरमैन व सांसद प्रत्याशी मदन मेघालय के कर कमलों से दिया गया तो वही प्रदेश अध्यक्ष को मोमेन्टो रइस अली व अनिल व्यास के हाथों दिया गया और कांग्रेस सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला महिला अध्यक्ष डा ऋतु कोठारी, सुमन मुंधडा व नवनीत कौर द्वारा दिया गया। कायक्रम के सेवादल के वरिष्ठ साथी नृसिंह व्यास, संगठन महासचिव वीरेन्द्र किराडू, यंग अध्य्क्ष गौरव मूंधड़ा, महिला अध्यक्ष डॉ रितु कोठारी, स्वाती तिवारी, जगन पुनिया, मो असलम, जावेद कादरी, पंकज रिंटोड, शिव प्रजापत , ओम सुथार, मिश्री बाबू, अक्रम नागोरी, सुखदेव नाथ, विजय कुमार व्यास, अशलम, मनोज नायक, रत्ना महाराज, दिनेश जोशी, देवेश दुजारी, भंवर सिंह, बलदेव हर्ष, बलदेव भादाणी, स्वाति पारिक , वन्दना गुप्ता, बसन्त व्यास, जावेद कादरी, अनिल तंवर , जाकिर नागोरी व साज़िद शुलेमानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

इन्होने संघ छोड़कर सेवादल की सदस्यता ग्रहण की’

40 से अधिक वर्षों तक संघ के साथ रहे गौ भक्त बलदेव दास भादानी और बलदेव हर्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सानिध्य में सेवादल की सदस्यता ग्रहण की साथ ही सक्रिय हो कर राष्ट्र निर्माण कार्य में सहयोग करने का संकल्प लिया।

नहीं भूले वरिष्ठ साथी को

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई व प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित सेवादल के नेता अपने वरिष्ठ साथी शिव शंकर हर्ष के घर जाकर उनकी कुशल छेम पुछी व उनके योगदान की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.