Logo

बीकानेर के महादेवाले गांव में आंगनबाड़ी स्टाफ द्वारा रैली का आयोजन किया गया

आईरा समाचार बीकानेर। शुक्रवार दिनांक 28 अप्रैल 2023 को प्लान इंडिया संस्थान के द्वारा प्रोजेक्ट नींव के तहत गांव महादेवाले में इनरोलमेंट ड्राइव कार्यक्रम किया गया जिसमें आंगनवाड़ी स्टाफ तथा मदर्स ग्रुप के सदस्यों आंगनबाड़ी के बालक बालिकाओं सहित विद्यालय स्टाफ सहित आंगनवाड़ी से रैली का आयोजन किया गया यह रैली आंगनवाड़ी से होती हुई राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिराम बाबा महादेव वाली पहुंचे जहां पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को कक्षा 1 का अवलोकन करवाया और विद्यालय में नए बच्चों के नामांकन में काम आने वाले दस्तावेजों के बारे में अभिभावकों को पूर्ण रूप से जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में प्लान इंडिया संस्थान के कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र सिंह जी भाटी ने अभिभावकों तथा बच्चों को संबोधित किया और नए बच्चों का विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश दिलाने के बारे में बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.