Logo

बीकानेर की कौमी एकता पूरे देश में रखती है विशेष पहचान,

बीकानेर की कौमी एकता पूरे देश में रखती है विशेष पहचान मजलिस-ए-ईद मिलन आयोजित

आईरा समाचार ,बीकानेर, 23 अप्रैल। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर की कौमी एकता पूरे देश में अपनी विशेष पहचान रखती है। यहां सभी धर्म और जाति के लोग मिल-जुलकर तीज, त्यौहार और उत्सव मनाते हैं।
डॉक्टर कल्ला ने रविवार को होटल बाबू हेरिटेज में मजलिस-ए-ईद मिलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा शहर सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करता है। इस गंगा जमुनी संस्कृति को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना खुदा की इबादत का वक्त होता है। उन्होंने सभी को ईद और बीकानेर स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक बालक छात्रावास और हज हाउस निर्माण के लिए 2 बीघा जमीन, विधायक निधि से 25 लाख रुपए और हज कमेटी से 50 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने मुरलीधर कॉलोनी में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, राजस्थान मुस्लिम मेरासी समुदाय (मेरासी, ठाढ़ी, दमामी, माँगठीयार, नागारची, लंगाराणा ) समाज के लिए छात्रावास बनाने, अल्पसंख्यक क्षेत्र अमरसिंहपुरा, सुभाषपुरा में सावित्री बाई फुले वाचनालय, 100 बेड विवेकानंद आवासीय यूथ हॉस्टल, पीबीएम हॉस्पिटल के पास अल्पसंख्यक समाज के लिए मुसाफ़िर ख़ाना, सभी राजकीय महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में उर्दू विषय शुरू करने के अलावा अमर सिंह पुरा में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन, यशपाल गहलोत अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार मौजूद रहे।कार्यक्रम शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद, शहर काजी शाहनवाज हुसैन, हाफिज फरमान अली, ग्रंथी चरणजीत सिंह तथा रेवहरेन क्रिस्टीना डेनियल के सानिध्य में आयोजित हुआ।सभी धर्म गुरुओं ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बीकानेर के आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना और अधिक प्रगाढ़ होगी। उन्होंने बीकानेरीयत को बरकरार रखने का आह्वान किया। इस दौरान सभी अतिथियों का साफा, शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने कुरान की तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर हाजी सलीम सोढा, जिया उर रहमान, साजिद सुलेमानी, जावेद परिहार, मोहम्मद हारून राठौड़, गुलाम मुस्तफा, इकबाल समेजा, अयूब सोढा, लियाकत जी,जाकिर हुसैन नागौरी, एडवोकेट असलम,जीतू रायसर,अता हुसैन कादरी, नजरुल इस्लाम,कयामुद्दीन, इस्माइल,बरकत अली परिहार, हाजी मोहम्मद शरीफ समेजा, मासूक़ ठेकेदार, एडवोकेट सैयद अनवर,भवरू खान कायमखानी, ताहिर बाबा ख़ान, मुजीबुर्रहमान, यूनुस ख़ान, सत्तार ख़ान, नासिर तंवर, असलम पार्षद, अमजद अब्बासी, असलम रंगरेज, महबूब रंगरेज, प्रफुल हटीला, शिव शंकर बिस्सा, नंदलाल जावा, शरीफ समेजा, एडवोकेट शकिना खान, मुमताज बानो,इनायत अली क़ुरैशी, शकील स्टार, भँवर ख़ान कायमखानी, नवाब कायमखानी, यक़ीनुद्दीन डागा, इस्माइल चेयरमैन, मोहम्मद हुसैन नागोरी, मेहताब दमामी,महबूब भोजावत, एजाज पठान ,जाकिर पठान,एडवोकेट नियाज़ कँवर, एमएच पप्पू चडवा,असीम सैयद,हसन खिलजी,गयासुद्दीन चौधरी,सहित सैकड़ों की संख्या में अमन पसंद लोग मौजूद रहे।

जाकिर नागौरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.