Logo

आल इंडिया यूको बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन का अधिवेशन संपन्न। राम अवतार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

आईरा समाचार बीकानेर ,,राम अवतार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बीकानेर 12 अप्रैल, आल इंडिया यूको बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन का कोलकत्ता मे अधिवेशन संपन्न हुआ! अधिवेशन मे देश भर से 680 प्रतिनिधियों ने भाग लिया! राजस्थान से 47 प्रतिनिधियों ने भाग लिया! अधिवेशन कि स्वागत समिति के अध्यक्ष शुबेंधु शेखर रॉय सांसद, उद्धघाटनकर्ता सी एच वेंकटचलम महासचिव ए आई बी ई ए मुख्यअतिथि सोमा शंकरा प्रसाद एम डी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशिष्ट अतिथि राजन नागर अध्यक्ष ई आई बी ई ए थे! अधिवेशन मे सार्वजानिक बैंकों के निजीकरण के विरुद्ध, बैंक मे पर्याप्त नयी भर्ती करने, डेली वेजर कर्मचारियो को स्थाई करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, नवंबर 2022 से लंबित वेतन समझौता शीघ्र करने, आगामी चुनौतीयों पर एक जुटता से संघर्ष करने सम्बंधित प्रस्ताव पारित किये गये! आगामी सत्र के चुनाव मे के विजयन (चेन्नई )चेयरमैन, सी एम पटेल ( पुणे )वाईस चेयरमैन, राम अवतार शर्मा (राजस्थान )अध्यक्ष, पार्थो चंदा (बंगाल ) महासचिव , अल्केश राजवीर (राजकोट) उपमहासचिव , राजेश परिहार (राजस्थान) सहायक सचिव चुने गये!

सुभाष दैय्या सचिव यूको बैंक स्टॉफ एसोसिएशन.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.