Logo

राजस्थान स्वायत शासन संस्था की साधारण सभा की बैठक,सस्था का अध्यक्ष निर्विरोध केवलचन्द गुलेच्छा पर सहमति बनी और निर्वाचन अधिकारी ने केवलचन्द गुलेचछा के निर्वाचित होने की घोषणा की,

आईरा समाचार बीकानेर राजस्थान स्वायत शासन संस्था की साधारण सभा की बैठक आज दिनांक 16 मार्च 2023 को दी इस्टीट्यूशन आफ इजीनियर्स इण्डिया, नेहरू गार्डन के पास,टोक रोड,जयपुर मे रखी गई ।साधारण सभा में विगत दिनांक 24 नवंबर 2022 की पुष्टि की गई संस्था का प्रगति प्रतिवेदन संस्था के वितिय वर्ष 2023-2024 बजट स्वीकृति संस्था के पदाधिकारियों व अध्यक्ष का निर्वाचन के प्रस्ताव रखे गये ।तत्पश्चात सस्था का अध्यक्ष निर्विरोध केवलचन्द गुलेच्छा पर सहमति बनी और निर्वाचन अधिकारी ने केवलचन्द गुलेचछा के निर्वाचित होने की घोषणा की इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने संबोधन में केवल चंद ने कहां स्थानीय निकायों हेतु आधुनिक सुविधा युक्त गोविंद भवन विश्राम गृह का लाभ वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष सभापति महापौर को 750 रूपय में रूम व 140 रूपय में लंच डिनर 70 रूपय में ब्रेकफास्ट की सुविधा रहेगी और उन्होंने कहा कृषि भूमि खरीद कर सभी वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष सभापति महापौर के नाम से जयपुर में कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ।राजस्थान के सभी जिलों से आए हैं सदस्यों ने अध्यक्ष को माला पहना कर बधाइयां दी इस अवसर पर बीकानेर के पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने साफा व माला पहना कर भी स्वागत किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.