सडक़ पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
नाल हाईवे पर कार ने युवक को उड़ाया, होस्पीटल में हो गई मौत
आईरा समाचार बीकानेर। जिले के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में सडक़ पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि बीकमपुर निवासी सदीक खां आज गुरुवार दोपहर को महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक चाय की खोखे पर चाय पी रहा था। वहीं सामने सडक़ पर दो जने बातें कर रहे थे। सदीक बाते करते-करते सडक़ पर आ गया। तभी नाल की तरफ से आई कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।पीबीएम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना के आधार पर अस्पताल पहुंचकर ठाकुर दिनेश सिंह कभदौरिया ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है ।

