Logo

भाजपा बीकानेर देहात ने बीकानेर पुर्व राजमाता सुशीला कुमारी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

आईरा समाचार इक़बाल खान,बीकानेर राजपरिवार की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को संबल दे सुशीला कुमारी जी बीकाणा की अपणायत, संस्कार, संस्कृति और परम्पराओं की साक्षात मूरत थी।पुर्व विधायक खाजूवाला एवं पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने आदरणीया बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी जी का निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा सुशीला कुमारी जी की राजनीति की अच्छी समझ थी वह सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहीं उनके निधन से पूरे बीकानेर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात पुर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री विमला उपाध्याय सहित भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.