Logo

महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती शहरी क्रेडिट कार्ड योजना:कन्हैयालाल भाटी

आईरा समाचार कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी एवं नगर निगम का संयुक्त आयोजन दो दिवसीय इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में 127 ने किए आवेदन
महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती शहरी क्रेडिट कार्ड योजना : कन्हैयालाल भाटी
बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की महिला विंग एवं नगर निगम बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन शिविर बुधवार को सम्पन्न किया गया। महिला विंग की सरिता सांखला ने बताया कि बुधवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में आयोजित शिविर में 127 आवेदन प्राप्त हुए। सोसायटी संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि शिविर में महिला आवेदकों का शुल्क सोसायटी द्वारा वहन किया गया। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि सोसायटी की इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना महिलाओं को आर्थिक सम्बल प्रदान करती है। भाटी ने बताया कि 50 हजार रुपए का ऋण बिना किसी ब्याज के वितरित किया जाता है।  महिला विंग की गुड्डी गहलोत ने बताया कि शिविर में नगर निगम से राकेश सुथार, शरद किराडू एवं कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी से मुरली गहलोत, भीमराज सेवक एवं राजकुमार पंवार तथा महिला विंग से बाला स्वामी, अर्चना नागल, खुशबू सांखला, पिंकी गहलोत, वंदना जोशी, पूजा व्यास एवं मीनू मोदी ने सेवाएं प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.