Logo

बीकानेर:ब्रिज प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने पर गंगा गोल्डन जुबली क्लब में हुआ अभिनन्दन स्वागत

आईरा समाचार बीकानेर। कोटा शहर में राजस्थान स्टेट चेम्पियनशिप 24 से 26 फरवरी को आयोजित हुई।
इसमें गंगा गोल्डन जुबली क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गोविल एवं एम एम मूंधड़ा ने युगल में स्वर्ण पदक जीता है।
सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि बीकानेर पहुंचने पर गंगा गोल्डन जुबली क्लब में सदस्यों द्वारा इनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष केपीसिंह सिसोदिया ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर दोनों वरिष्ठ सदस्यों का मान सम्मान किया। इस मौके पर एस एस भार्गव, एमएस मलोदिया, जेपी लखोटिया, सुधींद्र भारद्वाज, पार्षद प्रमोदसिंह शेखावत, रनबीरसिंह नोखड़ा, महेंद्रसिंह बीका, नरेन्द्रसिंह पंवार, जितेन्द्रसिंह राजियासर, चन्द्रसिंह भाटी, डॉ ऋषि पुनिया, अरुण गोदारा, विक्रमसिंह बीका, विशालसिंह राजपुरा, देवेंद्रसिंह हाड़ला, बलदेवसिंह गुढ़ा एवं रितिक पारीक सहित मुख्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.