भाजपा देहात संगठन के देश्नोक और पलाना मंडल द्वारा बैठक का हुआ आयोजन
airavartanews,बीकानेर। बीकानेर देहात भारतीय जनता पार्टी संगठन की कोलायत विधानसभा क्षेत्र के देशनोक मंडल और पलाना मंडल की मंगलवार को बैठक हुई । 
बैठक की अध्यक्षता देशनोक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चारण और पलाना मंडल की अध्यक्षता सही राम ने की। इस बैठक में बूथ कमेटी को मजबूत करने, सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने, सरल एप डाउनलोड कराने,समर्पण निधी , व्हाट्सएप ग्रुप बूथों पर बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर मन की बातें सुनने के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत, विस्तारक सुरेश जोड़किया, विधानसभा प्रभारी श्याम सिंह हाडला विशेष रूप से मौजूद थे।और बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख सदस्यों की बैठक में अपने-अपने विचार प्रकट किए इस दौरान पार्षद मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

