Logo

एमजीएसयू इतिहास विभाग की फेयरवेल पार्टी में मची धूम कुलदीप सोनी मिस्टर फेयरवेल तो संगीता विश्नोई मिस फेयरवेल घोषित हुई।

आईरा समाचार अपडेट्स  इक़बाल खान बीकानेर (एमजीएसयू इतिहास विभाग की फेयरवेल पार्टी, 10-02-2023

एमजीएसयू इतिहास विभाग की फेयरवेल पार्टी में मची धूम कुलदीप सोनी मिस्टर फेयरवेल तो संगीता विश्नोई मिस फेयरवेल घोषित हुई।

एमजीएसयू के इतिहास विभाग की बीए ऑनर्स एसएफएस की फेयरवेल पार्टी में कुलदीप सोनी को मिस्टर फेयरवेल तो संगीता विश्नोई को मिस फेयरवेल घोषित किया गया।
इतिहास विभाग की सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी गई जिसमें ऐश्वर्या पुरोहित, रचना तंवर, गुनगुन खत्री, संजना आदि ने नृत्य प्रस्तुतियां दी तो वही यूट्यूबर अंकिता शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। डॉ. मेघना ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संगठित व अनुशासित रहने का संदेश मंच से प्रचारित किया व कहा कि शक्ति की दिशा तय करना व उसका उपयोग करना व्यक्ति की बुद्धिमता को परिभाषित करता है।
जूनियर स्टूडेंट्स ने सीनियर्स के लिए अटपटी पंक्तियों को दोहराने का खेल, लड़कों के लिए साड़ी बांधो प्रतियोगिता, लड़कियों के लिए मिमिक्री जैसे खेल भी आयोजित किए। मेघा सुथार द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। एसएफएस प्रभारी डॉ. धर्मेश हरवानी द्वारा पास ऑउट होने वाले विद्यार्थियों से आगे भी संस्थान से जुड़े रहने का आग्रह किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ मेघना शर्मा के अनुसार सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को विधिवत आरंभ किया गया। जूनियर्स ने सभी सीनियर्स का कुमकुम लगाकर स्वागत किया। नृत्य और संगीत से खचाखच भरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। आयोजन में विशेष सहयोग भगवान जोशी, राधेश्याम जाट, अंजू सारस्वत, शुभम आदि का विशेष सहयोग रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सभी साथियों को मंच से संबोधित कर एकता का संदेश दिया। फेयरवेल पार्टी में मंच संचालन का जिम्मा हिमांशु गहलोत द्वारा संभाला गया। समारोह में अतिथि शिक्षक डॉ मुकेश हर्ष, सुनीता स्वामी, सुधीर छींपा, जसप्रीत सिंह व डॉ. रितेश व्यास के अलावा विभागीय लिपिक सोनम मीणा आदि शामिल रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अतिथि शिक्षक सुनीता स्वामी द्वारा दिया गया डॉ॰ मेघना शर्मा ।मीडिया प्रभारी  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर )

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.