गहलोत सरकार ने अमीन खान कायमखानी, उर्दू टीचर तीन महीनों से सस्पैंड है।
अमीन खान कायमखानी, उर्दू टीचर तीन महीनों से सस्पैंड है ?
आईरा समाचार उर्दू के हकों की आवाज़ उठाने पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार में एक बेबस मुसलमान को इतनी बड़ी सज़ा ? शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा बहाल करने में टालमटोल।
राजस्थान के विकास पुरुष, प्रदेश के गांधी, हिन्दू और मुसलमान के बीच कोई फ़र्क ना समझने की सदैव राजनीति करने वाले मुख्य मंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिनाँक 18 मार्च, 2021 को विधान सभा में अपने बजट घोषणा पत्र में प्रदेश के मुसलमानों को उर्दू विषय पर कुछ सौगात देने की कुछ घोषणाएं की थी ? जिसमें उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में उर्दू टीचर लगाना, उर्दू की किताबें मुहैया करवाना, उर्दू शिक्षक पद 444 से बढ़ाकर 1000 तक करना था ! लेकिन राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा उर्दू के लिए की गई मुख्य मंत्री की इन बजट घोषणा को लागू नहीं किया गया ।दिनांक 5 सितम्बर ,2022 को शिक्षक दिवस पर जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित एक शिक्षक समारोह में मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री श्री बी डी कल्ला जी थे, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन खान कायमखानी ने कल्ला साहब को मुख्य मंत्री द्वारा उर्दू के लिए की गई बजट घोषणा को याद दिलाने का प्रयास किया ? इसी सम्मेलन में बीकानेर शहर से गया एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने मंत्री जी के नज़दीक जाने के चक्कर में अनायास ही माहौल ख़राब कर दिया ? सम्मेलन में हल्ला मच गया, कुछ लोगों ने विडियो बना लिए , और उसकी गाज इस बेचारे गरीब मुसलमान, थर्ड ग्रेड शिक्षक पर गिर गई ? अमीन खान कायमखानी को उसी दिन सस्पैंड कर दिया गया, उसका ट्रान्सफर सजा के तौर पर बांसवाड़ा कर दिया गया, इतना ही नहीं उसे जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 16 सी सी के तहत नोटिस भी दे दिया गया ? आज तीन महीने हो गए हैं, अमीन खान कायमखानी को ना बहाल किया गया है, और ट्रांसफर आदेश भी निरस्त नहीं किया गया है ?
बीकानेर शहर के चार ब्राह्मण समाज के शिक्षकों पर भी पिछले शिक्षा निदेशक ने 16 सी सी की कार्यवाही कर रखी थी, ध्यान रहे इसमें सरकारी कर्मचारी की नौकरी भी जा सकती है, कल्ला जी ने इन चारों पर चल रही 16 सी सी की कार्यवाही को ड्रॉप कर दिया था, पिछले दिनों एक अख़बार में विज्ञापन भी प्रकाशित हुआ था ।
जानकारी मिली है कि अमीन खान कायमखानी ने माननीय मंत्री महोदय से माफ़ी भी मांग ली है और मंत्री जी ने उसे माफ़ भी कर दिया है और वापस बहाल कर देने का वादा भी किया है ? लेकिन वह आज दिन तक बहाल नहीं किया गया है , ज़िला शिक्षा अधिकारी काम करने में आनाकानी कर रहा है ? यह भी सुनने में आ रहा है कि अमीन खान कायमखानी की एक लड़की बेहद बीमार भी है, उसे ब्रेन ट्यूमर है, हजारों रूपये हर महीने उसके ईलाज में लग रहे हैं और ऊपर से तीन महीने से उसे तनख्वाह भी मिली नहीं है, बाहर उर्दू का थर्ड ग्रेड शिक्षक है, जिसकी हालत बी पी एल से ज्यादा बद्तर होती है ?हमारी अमीन खान से फ़ोन के ज़रिए बात हुई थी, बेहद परेशान था, वह तो निजी तौर पर कल्ला जी का सबसे बड़ा फैन भी है, चूंकि कल्ला जी स्वयं एक कॉलेज लेक्चरर रहे हुए हैं इसलिए कल्ला जी को तो वह अपना आदर्श और गुरु मानता है ! अमीन खान ने कहा कि बीकानेर से आए एक नासमझ शख्स की नासमझ हरक़त की उसे सजा भुगतनी पड़ रही है ? जबकि कल्ला जी तो उसके लिए बेहद आदरणीय और देवतातुल्य है ?
सारे राजस्थान का मुस्लिम समाज कल्ला जी की ओर देख रहा है, बीकानेर शहर का मुस्लिम समाज भी अमीन खान कायमखानी के साथ होने जा रही कार्यवाही का इन्तजार कर रहा है? बीकानेर पश्चिम के मुसलमानों ने कल्ला जी को सदैव अपना हमदर्द, अपना रहबर माना है, 2018 के चुनाव में किसी मुसलमान को इनके सामने चुनाव लड़ने नहीं दिया और शत प्रतिशत मुस्लिम वोट कल्ला जी के पक्ष में जोशो खरोश से दिए, मुसलमान देख रहा है कि उसका रहबर एक गरीब मुसलमान के साथ इन्साफ कब कर पाता हैं ?
मोहब्बत अली तंवर एडवोकेट
वरिष्ठ कांग्रेस लीडर
आम अवाम
बीकानेर

