Logo

कांग्रेस पार्षदों ने गांधी पार्क में की मिटिंग।न्यूज़ आईरा बीकानेर,

आईरा वार्ता समाचार,बीकानेर। शुक्रवार को बीकानेर में महापौर सुशीला कंवर जब नगर निगम आयुक्त के खिलाफ सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस कर रही थी,उस वक्त कांग्रेस पार्षद सर्किट हाउस से कुछ ही फ्लांग दूर गांधी पार्क में आयुक्त के खिलाफ आगामी रणनीति के लिये मिटिंग कर रहे थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार और निर्दलीय पार्षद मनोज विश्रोई की अगुवाई में आयोजित इस मिटिंग में मौजूद पार्षदों ने एक सुर में कहा कि हमें ऐसा आयुक्त किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है जो पार्षदों के साथ अभद्रता से पेश आता हो और  उन्हे पागल समझता हो। पार्षदों ने निर्णय किया हम शनिवार को बीकानेर आ रहे केबिनेट मंत्री डॉ.बीडी कल्ला से मुलाकात कर उनके समक्ष आयुक्त की शिकायत दर्ज करायेगें। पार्षदों ने कहा कि ऐसे आयुक्त को हटाया जाना चाहिए जो पार्षदो के साथ अभद्रता से पेश आता हो। मिटिंग में पार्षद आंनद सिंह सोढ़ा,दुर्गाशंकर बिस्सा,शांति लाल मोदी,अंजना खत्री,पार्षद प्रतिनिधि युनुस अली,मनोनित पार्षद नितिन वत्सत,आजम खान समेत अनेक कांग्रेस पार्षद मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.