भाजपा जस्सूसर मंडल ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री मूलचंद जी पारीक सर्किल से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
आईरा वार्ता समाचार अख्तर भाई आज दिनांक 9 अगस्त 2022 को जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के 75 में अवसर पर अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है और बीकानेर में भी भाजपा जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं और आमजन ने जस्सूसर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी श्री मूलचंद जी पारीक की मूर्ति पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की और इस मौके पर उनके द्वारा भारत देश की आजादी के लिए योगदान को याद किया गया।।मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी भागीदारी हो रही है और जस्सुसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल के प्रत्येक वार्ड और बूथों पर तिरंगा झंडा वितरण का कार्य शुरू किया है आमजन को तिरंगा झंडा हर घर पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा विकेंद्रीकरण कर अपने अपने क्षेत्रों में हर घर पर तिरंगा झंडा ससम्मान दिया जा रहा है। जिससे प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अपने परिवार के साथ फहरा सके।इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद जी पारीक की मूर्ति को माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत जस्सूसर मंडल द्वारा की गई है। और सभी आमजन के साथ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा फहराया। सबके हाथों में तिरंगा झंडा और हर घर तिरंगा झंडा अभियान खुशी और उल्लास का वातावरण है।जिला सहसंयोजक राजकुमार पारीक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत आज पूरे भारत में हो चुकी है और देश के जन -जन में इसके लिए उल्लास का वातावरण है।इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा, मंडल प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, अभियान के जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक, पार्षद परमेश्वरी देवी, सुशील पारीक पूर्व पार्षद शिव कुमार पांडिया, भारतीय जनसंघ के नेता दाऊलाल गहलोत, ब्रह्मानंद गहलोत, मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, अभियान के मंडल संयोजक रघुनाथ सिंह शेखावत, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष प्रभु चौधरी, चंद्र प्रकाश सुथार, जुगल आचार्य,महिला मोर्चा के अध्यक्ष भगवती स्वामी, आशा स्वामी, बृजबाला सुथार ,पूजा सुथार, सीमा पारीक, इंदु वर्मा ,अनु सुथार, आसकरण ओझा, अशोक चांवरिया ,ऐसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, बूथ अध्यक्ष रामसा गहलोत ,अशोक सांखला, महादेव पान वाले सहित आमजन ने बढ़-चढ़कर उल्लास के साथ हिस्सा लिया।
जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा शहर जिला बीकानेर।
9413883064
9057502004

