Logo

बीकानेर CMHO डॉ अबरार का वैदिक ऋचाओं से स्वागत बीकानेर

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अबरार अहमद का स्वागत ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला,बीकानेर के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन की वैदिक ऋचाओं का पाठ कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा संस्था के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा व उपप्राचार्य शास्त्री पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में अबरार साहब का दुपट्टा, शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा माल्यार्पण कर नवीन दायित्व ग्रहण की शुभकामनाएं प्रेषित की गई | प्राचार्य शास्त्री ने कहा की अबरार साहब एक आदर्श चिकित्सक है जिन्होंने वसुधैव कुटुंब की भावना से मानव मात्र की सेवा की है राज्य सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर सुपात्र व्यक्ति का चयन किया है |इस अवसर पर डॉ अबरार ने सभी वेदपाठी ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेकर सभी का आभार व्यक्त किया |कार्यक्रम में सतीश कुमार शास्त्री,मोहित बिस्सा,अशोक उपाध्याय, योगेश गौड़,राजन शर्मा,राजकुमार पुरोहित,लक्ष्मीकांत शास्त्री,नारायण प्रसाद शर्मा,नरेंद्र पुरोहित,चिरायु चुरा,विकास ब्रह्मचारी आदि उपस्थित थे

|

महासचिव,शहर जिला कॉंग्रेस कमैटी ओबीसी विभाग बीकानेर इक्रामुदिन लौहार 9214448353

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.