Logo

बीकानेर के रीति-रिवाज, सामाजिक ताने-बाने और विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

प्रेस विज्ञप्ति – 30.07.22 शहर भाजपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर किया भावभीना अभिनन्दन

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उनका भावभीना स्वागत और अभिनंदन किया । भाजपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को पुष्प गुच्छ, दुपट्टा, बीकानेर राजपरिवार और धार्मिक साहित्य तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात और स्वागत करने वाले पदाधिकारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, अविनाश जोशी, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य और शिवबाड़ी मंडल संयोजक अभय पारीक सम्मिलित रहे।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल से बीकानेर के रीति-रिवाज, सामाजिक ताने-बाने और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की ।राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने महामहिम के पूर्व में राजस्थान और बीकानेर दौरों से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।भाजपा नेताओं ने बीकानेर प्रवास के लिए महामहिम राज्यपाल का आभार भी ज्ञापित किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.