ज्ञापन देने पहुंचे शहर भाजपा नेताओं व पुलिसकर्मियों के बीच में हुई धक्का मुक्की,
भाजपाइयों ने सूरसागर झील मे गंदा पानी डालने के निगम आयुक्त पर लगायें आरोप
आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। शहर की समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर जिला परिषद ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नेताओं व पुलिसकर्मियों के बीच एकबारगी धक्कामुक्की हो गई। जिससे माहौल गरमा गया। कुछ देर चले इस घटनाक्रम के बाद संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, कलक्टर भगवती प्रसाद व निगम आयुक्त मीटिंग हॉल से बाहर आये और भाजपा नेताओं से बात की। उसके बाद जिला परिषद सीओ कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने भाजपा नेताओं की बात न केवल बात सुनी बल्कि समस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराना, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी,एडवोकेट अशोक कुम्हार, जिला मंत्री प्रमिला गोतम, मनीष आचार्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, पार्षद किशोर आचार्य, बजरंग सोखल,अनूप गहलोत, माणक कुमावत सहित आदि भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं दूसरी इससे पहले सुरसागर और गिन्नाणी क्षेत्र के बदहाल हालात को लेकर बीकानेर शहर भाजपा ने किया था विरोध प्रदर्शन।गुरुवार को बीकानेर जिला प्रशासन की जिला परिषद में चल रही जनसुनवाई के बीच अंदर जाने की कोशिश को लेकर भाजपाइयों और पुलिस में हुई धक्का मुक्की हंगामा हो गया था।बीकानेर शहर भाजपाइयों ने नगर निगम आयुक्त गोपाल बिरदा के ख़िलाफ़ की नारेबाज़ी की क्योंकिनिगम पर सुरसागर में गंदा पानी छोड़ने से भाजपा नेता नाराज़ थे।

