Logo

वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन डे पर पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर पर रक्तदान करने वालो को अल्पाहार दिया

आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय बल्ड डोनेशन डे पर प्रदेश अध्यक्ष वूमेन पावर सोसाइटी की अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर पर बाहर से आने वाले रक्त डोनर को दूध, छाछ, जूस,और फ्रूट वितरित किया गया। इस अवसर पर अर्चना सक्सेना ने कहा कि हमारे जीवन मे रक्तदान का बहुत अधिक महत्व हैं रक्तदान जीवनदान आधार हैं, हमे ज्यादा से ज्यादा करवाना चाहिए। और दूसरे को भी देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कोरोना काल मे रक्त बहुत आवश्यकता पडी थी। इस अवसर पावर वूमेन सोसाइटी के मंगल जोशी, विजय मुंगिया, भरत तंवर चित्रा वर्मा, अमित मितल आदि मौजूद रहे। अन्तर्राष्ट्रीय बल्ड डोनेशन डे पर अमित मितल और भरत तंवर के द्वारा बल्ड दान भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.