Logo

भाजपा जस्सूसर मंडल ने पीने के पानी की समस्या के लिए नया शहर पानी की टंकी एवं अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया

आईरा वार्ता बीकानेर,आज दिनांक 13 जून 2022 को भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा , वार्ड पार्षद कविता सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि धनराज सोलंकी और जुगल आचार्य के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 ओर 21 में आम जनता के घरों तक पीने के पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पीने के पानी की समस्या को लेकर बंगला नगर से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष ने जलदाय विभाग के नया शहर पानी की टंकी कार्यालय और मुख्य अतिरिक्त अभियंता उर्मूल सर्किल स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि मुख्य अतिरिक्त अभियंता उर्मूल सर्किल स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया और वहां उपस्थित जलदाय विभाग के अधिकारी राजन चौधरी को एवं अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा और पीने के पानी नहीं आने की समस्या से अवगत कराया। पार्षद प्रतिनिधि धनराज सोलंकी ने कहा कि ऊन मंडी के पीछे स्थित बाणियों की बाड़ी कि सभी गलियों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है और साथ ही नहर बंदी के समय तो दिक्कत थी लेकिन वर्तमान में नहर बंधी खत्म हो चुकी है, शोभासर जलाशय में पानी भी भरपूर आ चुका है। उसके बाद भी 2 दिनों में मुश्किल से आधे घंटे ही बिना प्रेशर के पानी ऊन मंडी स्थित पानी की टंकी से छोड़ा जा रहा है। जिससे आम जनता के घरों तक पानी नहीं पहुंचा पा रहा है,पानी का कोई प्रेशर नहीं है। ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है कि 1700 केएल की पानी की टंकी को पूरा भर कर प्रेशर से पूरे वार्ड में सहित कम से कम 3 घंटे पानी दिया जाए तो अंतिम छोर के घरों तक पानी पहुंचा सकता है क्योंकि वार्ड नंबर 1 भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड है।महिला मोर्चा के नीरू शर्मा ने कहा कि घरों में मटकी भरने का भी पानी नहीं आ रहा है एक तरफ राज्य सरकार पीने का पानी आम जन जन तक पहुंचाने के खोखले दावे कर रही है। मैं उपस्थित महिलाओं ने कहा कि 7 दिन के अंदर पानी की व्यवस्था सुचारू हो जानी चाहिए जहां नई पाइप लाइन डालनी है, वहां नई पाइप लाइन डाली जाए अन्यथा बहुत बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पानी के टैंकर रोजाना हम मजदूरी करने वाले आदमी कहां से लेकर आए। यह बात बीकानेर के जलदाय विभाग के अधिकारियों पर उनके सरकारी कार्यो पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाती है। जलदाय विभाग के अभियंता राजन चौधरी ने कहा कि 15 जून तारीख से 21जून तारीख के बीच में आप सभी वार्ड वासियों कि पीने के पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इस प्रदर्शन में उपस्थित जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, पार्षद प्रतिनिधि धनराज सोलंकी, जुगल किशोर आचार्य, रामसा गहलोत महिला मोर्चा के नीरू शर्मा, वार्ड वासी सोहन लाल सुथार सुरेंद्र कुमावत शंकर लाल कुमावत श्रवण कुमावत मांगीलाल भंवर दास मूल दास रामा देवी मोहिनी देवी प्रमिला धापू देवी सहित अनेकों संख्या में महिला और पुरुष आमजन मौजूद रहे।जानकारी,एडवोकेट,मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा जिला बीकानेर
9413883064,,9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.