Logo

हज यात्रा,2022  प्रदेश केे 2 हजार 290 हाजी जायेंगे हज यात्रा पर हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा,राजस्थान राज्य हज कमेटी,अध्यक्ष

आईरा,वार्ता,अख्तर,भाई,बीकानेर। राजस्थान राज्य हज कमेटी अध्यक्ष  अमीन कागजी ने कहा कि हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार, राज्य हज कमेटी और वॉलिंटियर्स उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से 2 हजार 290 हाजी हज के लिए दिल्ली रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इस बार प्रदेश से 1185 पुरूष और 1105 महिलाएं हज के लिए जा रहे है।कागजी बुधवार को होटल आमेर क्लार्क में हज यात्रा-2022 से सम्बंधित दिशानिर्देशों की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज के लिए केन्द्र और सऊदी सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के साथ ही हाजियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना और 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट के करवाना अनिवार्य रखा गया है।हज कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष 10 मेट्रो सिटी से हाजी हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। हाजियों के लिए कोच्चि, हैदराबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता और श्रीनगर को रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट रखा गया है। उन्होने कहा कि इस बार राजस्थान के हज यात्रियों के लिए दिल्ली को रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.