बीकानेर यूआईटीने,पट्टेशुदा,मकानों,किया,धराशायी, लोगों को किया बेघर,
आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर। राजीव नगर,हरिजन बस्ती,गोरखनाथ नगर एवं करमीसर मे यूआईटी प्रशासन की ओर से अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही पर ? सवालिया निशां खडे होने लगे हैं ।यहां के लोगों का आरोप है कि यूआईटी प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस दिए कार्यवाही की हैं।इसको लेकर बुधवार को बडी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे महिला व पुरूषों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। यूआईटी द्वारा अवैध तरीके से तोड़े गए आशियानों के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर से मिलकर यूआईटी की काली करतूतों का ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है यूआईटी ने बिना कोई पूर्व सूचना या नोटिस के जिनके पटे बने हुए थे उनके ही मकान तोड़ दिय गए।प्रदर्शन में आप पार्टी नेता रामगोपाल,बिश्नोई,नारायण,हरि,लेघा,महेंद्र,भादू,रामदयाल गोयल,राजाराम लेगा,पूर्व पार्षद पोकरराम सारण,मुश्ताक खां,दुर्गाराम वाल्मीकि, एवं जोगेंद्र जोईया सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। व शीघ्र न्याय नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन का फैसला लिया।
नगर विकास न्यास प्रशासन के खिलाफ भडक़ा जनाक्रोश
बीकानेर। नगर विकास न्यास के अतिक्रमणरोधी दस्ते की ओर से चलाये गये अभियान के खिलाफ जन विरोध की लहर उठनी शुरू हो गई है। इसके चलते बुधवार को शहर की राजीव नगर हरिजन बस्ती,गोरखनगर,प्रताप बस्ती,करमीसर के लोगो ने आज नाजायज तरीके से तोड़े गए पटे शुदा मकानों के लिए नगर विकास न्यास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा । प्रदर्शनकारी लोगों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता रामगोपाल बिश्नोई ने कहा कि नगर विकास न्यास की ओर से बसाई गई पॉश कॉलोनियो में रसूखदार लोगों ने मनमाने अतिक्रमण और अवैध कब्जे कर रहे रखे है। पॉश कॉलोनियों के आवासीय भूखण्डों पर कर्मिशियल बिल्डिंगे तक बन गई है। मगर न्यास प्रशासन के अधिकारी पॉश कॉलोनियों को अतिक्रमण और कब्जा मुक्त कराने के बजाय शहर की राजीव नगर हरिजन बस्ती,गोरखनगर,प्रताप बस्ती सरीखी गरीब लोगों की बस्तियों में अतिक्रमणों के नाम पर तोडफ़ोड़ कर रहे है। बिश्रोई ने कहा कि नगर विकास न्यास प्रशासन बिना पूर्व सूचना के बिना पक्ष सुने लोगों के मकानों को तोडऩे में जुटी है। जो यूआईटी की नादिरशाही है।अगर शीघ्र ही ऐसी अवैध कारवाही पर रोक नहीं लगाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल समाजवादी नेता नारायण हरी लेघा ने कहा गरीबों के आशियाने उजाडक़र गरीबों को बेघर कर दिया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र भादू,पूर्व पार्षद पोकरराम सारण,रामदयाल गोयल,जोगेंद्र जोईया,दुर्गाराम वाल्मीकि,राजाराम समेत बड़ी तादाद लोग शामिल थे।

