,,गली में जुआ खेल रहे ,दस जुआरियों,को,पुलिस,ने दबोचा,हजारों की राशि बरामद,
बीकानेर। शहर की सीटी कोतवाली थाना पुलिस ने गली में खुलेआम जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों रुपए की राशि बरामद की है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक ये लोग मदीना मस्जिद के पीछे मोहल्ला चौबदारान की गली में जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भुट्टों का बास निवासी इकरामुद्दीन, मोहल्ला व्यापारियान निवासी उस्मान गनी, मोहल्ला गैरिसीयान अब्दुल कलाम, मोहल्ला भिश्तियान निवासी सरफराज, चुगी चौकी बंगला नगर निवासी असरफ, मोहल्ला चौबदारान निवासी शकील, मोहल्ला नायकान चौखूंटी निवासी मोहम्मद इकबाल, मोहल्ला डूडी सिपाहियान निवासी शेखावत अली, खडग़ावतों का मोहल्ला निवासी मंजूर अहमद, फड़बाजार निवासी चोरु खां है। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने 75102 रुपए बरामद किए है।

