Logo

कलक्टर बीकानेर सोमवार दोपहर 12 बजे तक पानी चलने की पूरी संभावना, अब एकांतरे होगी सप्लाई

बीकानेर जिला कलक्टर ने बताया कि नहर में सोमवार दोपहर 12 बजे तक जल प्रवाह होने की पूरी संभावना है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शोभासर और बीछवाल जलाशय में जल उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए सोमवार से शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई 72 घंटे की बजाय पूर्व की तरह एकांतर आधार पर की जाएगी। इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
*जिले में लगभग दस हजार टैंकर ट्रिप पेयजल सप्लाई*
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में नहरबंदी के दौरान लगभग दस हजार टैंकर ट्रिप के माध्यम से जल परिवहन किया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 4 हजार 57, बीकानेर शहर में 4 हजार 785 और श्रीडूंगरगढ़ में 314 टैंकर ट्रिप पेयजल परिवहन किया जा चुका है। इसी प्रकार शनिवार को बीकानेर शहर में 461 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 356 टैंकर ट्रिप पेयजल शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल सहित पेयजल व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.