Logo

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के उर्स के मुबारक मौके पर चादर पेश की

आईरा समाचार शाकिर भाई बीकानेर आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के उर्स के मुबारक मौके पर चादर पेश की गई जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अध्यक्ष जी का अमन चैन और खुशहाली का संदेश भी पढ़ा। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम डी चोपदार विधायक गण जाकिर गेसावत अमीन काग़ज़ी रफीक ख़ान और अमीन पठान आबिद काग़ज़ी नसीम अख्तर धर्मेन्द्र राठौड़ फतेह ख़ान मौजूद रहे इस अवसर पर बीकानेर के पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने शिरकत की और अजमेर सर्किट हाउस मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का शौल और साफा पहना कर स्वागत किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.