कल का ऐतिहासिक क्षण: बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारम्भ
कल का ऐतिहासिक क्षण श्रीडूंगरगढ़ के लिए – सारस्वत
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 25 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ करेंगे।इस शुभ घड़ी पर श्रीडूंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर कल दोपहर 02:00 बजे भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ।आप सभी क्षेत्रवासी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित हैं।आज रेलवे स्टेशन पर पहुँचकर मैंने तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

