ये समय किसी को कोसने की बजाय एक दूसरे की मदद करने का है व्यास
बीकानेर- 22 मई- गर्मी की इस भीषण त्रासदी और ऊपर पानी की मार, हालांकि हमारे शासन प्रशासन की तरफ से हर माकूल व्यवस्था उस अंतिम घर तक करने का प्रयास किया है किंतु फिर भी इतनी बड़ी आबादी में सब तक पहुंचे सीमित संशाधन को देखते हो सकता सम्भव भी न हो किन्तु हम यह दृढ़ संकल्प कर ले कि हमारा कोई पडौसी इस त्रासदी में प्यासा न रहे नित्य कर्म में कोई बाधा न आये तो बहुत कुछ हम इस समस्या से जंग जीत सकते है एक दूसरे की सहायता करके । मित्रों ऐसा ही प्रयास मैंने(राजकुमार व्यास,अध्यक्ष,बीकानेर सेवा योजना) ने किया मोहल्ले में ऐसे दो तीन घर चिन्हित किये जिनके पास पानी पर्याप्त मात्रा में पानी था और ऐसे घर भी चिन्हित किये जहाँ बून्द भर पानी नही था , तो जहाँ पानी था वहाँ से पीतल,तांबे के घडो से पानी भर कर उस घर तक पहुचाया जहां नितांत जरूरी था । दोस्तो ऐसा करने से मुझे बहुत ही आत्मिक सन्तुष्टि मिली और मुझे ये भी लगा कि मैने शासन प्रशासन को कोसने की बजाय उनका सहायक बना । और बीकानेर की जनता को मेरा एक निवेदन की पानी की इस भीषण त्रासदी में आप भी अपने आस पड़ोसियों के मददगार बने ।

