Logo

जाट छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष स्व. हजारी राम ज्याणी को भावभीनी श्रद्धांजलि

जाट छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष स्व.हजारी राम ज्याणी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सर्व समाज बंधुओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आईरा समाचार बीकानेर, श्रद्धेय स्व.हजारी राम ज्याणी सेवानिवृत वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी, ट्रस्टी, किसान छात्रावास ट्रस्ट एवं अध्यक्ष जाट छात्रावास संचालन समिति सागर रोड़, बीकानेर निवासी लिखमादेसर, श्रीडूंगरगढ़ हाल तिलक नगर,बीकानेर अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके

दिनांक 22/08/2025 वार शुक्रवार को प्रकृति में विलीन हो गए। उनकी स्मृति एवं आत्मिक शांति के लिए जाट छात्रावास,सागर रोड़,बीकानेर में किसान छात्रावास ट्रस्ट एवं जाट छात्रावास संचालन समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में सर्व समाज के सैंकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजनों एवं विद्यार्थियों में भाग लेकर स्व.हजारी राम ज्याणी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ज्याणी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेते हुए उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.