Logo

टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चैप्टर में UPES इंटर्नशिप वेलिडिक्टरी सेरेमनी सफलतापूर्वक संपन्न

टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चैप्टर में UPES इंटर्नशिप वेलिडिक्टरी सेरेमनी सफलतापूर्वक संपन्न

आईरा समाचार बीकानेर टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की 25 जुलाई 2025 को आयोजित बैठक खास रही, क्योंकि इसमें देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) के स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न्स की आठ सप्ताह की सोशल इंटर्नशिप का VALEDICTORY सेरेमनी मनाया गया। यह आयोजन सांय 3:00 से 5:00 बजे श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन) के निवास पर हुआ।
बैठक में निम्न सदस्यों ने भाग लिया:
श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन), मेवा सिंह, इन्दु बाला बोयल, आर के शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, रतन कुमार बोयल, मांगी लाल सेवग, डॉ. सुधीर मित्तल, गोपी राम शर्मा, नीरज चौहान, सुनील गुप्ता, सुनीता सुथार, क्रिश मिगलानी (स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न), चार्वी गुप्ता (स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न) और सोनिया मोदी (स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न)।इसके अतिरिक्त, एम. के. गुप्ता, डॉ. नटवर लाल, डॉ. सविता परमार और पुष्पा ने भी मौजूद रहकर संस्था से जुड़ने में रुचि जताई।

मीटिंग की शुरुआत में श्याम सुन्दर सुथार ने सभी का स्वागत व परिचय कराया। उन्होंने टाइम बैंक की गतिविधियों और UPES इंटर्नशिप की चर्चा की। इसके बाद छात्र इंटर्न्स चार्वी गुप्ता, सोनिया मोदी और क्रिश मिगलानी ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी आठ हफ्ते की सोशल इंटर्नशिप के अनुभव साझा किए—वरिष्ठजन भ्रमण पथ और अन्य पार्कों में मेम्बरशिप ड्राइव, अपना घर वृद्धाश्रम में बिताए खास पल, तथा फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार करने जैसी पहल बताए। इंटर्न्स ने अपने कुछ कटु अनुभव भी साझा किए।
सुनील गुप्ता ने इंटर्न्स से सवाल-जवाब किए, उन्हें सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया।Equitas बैंक टीम द्वारा हेल्थ अवेयरनेस ड्राइव के तहत मधुमेह, ब्लड प्रेशर व वजन की जांच हुई और बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई।अंत में ऐडमिन सुथार ने सबका आभार जताते हुए मीटिंग संपन्न की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.