Logo

SBI बीकानेर में करोड़ों का फर्जी गोल्ड लोन घोटाला, जांच कमेटी की मांग

SBI बीकानेर में करोड़ों का फर्जी गोल्ड लोन घोटाला, जांच कमेटी की मांग

आईरा समाचार बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक की बीकानेर शाखाओं में फर्जी तरीके से वेल्युअर की नियुक्ति और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब महिलाओं-पुरुषों के नाम पर करोड़ों रुपये के गोल्ड लोन पास कराने का मामला सामने आया है।शिकायत अधिवक्ता सुरेश गोस्वामी ने क्षेत्रीय कार्यालय, RBI व SBI जयपुर को दी है कि कुछ बैंक मैनेजरों ने नियमों की अनदेखी कर, संतोष राणा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर सांठगांठ की। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज़ और बिना असली सोने के गरीब ग्राहकों के नाम पर 3-4 करोड़ के गोल्ड लोन स्वीकृत कराए और सरकारी धन का गबन किया। शिकायत में पूरे घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व विशेष जांच कमेटी गठन की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.