Logo

राहुल गांधी के जन्मदिन पर देहात कांग्रेस द्वारा बाइक रैली गुरुवार को

राहुल गांधी के जन्मदिन पर देहात कांग्रेस द्वारा बाइक रैली गुरुवार को

आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर,18 जून 2025 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार 19 जून 2025 को शाम 5 बजे रानीबाजार स्थित जिला देहात कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क तक नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
सियाग ने बताया कि बीकानेर नशे का गढ़ बनता जा रहा है।नशे से युवाओं का जीवन नष्ट होता जा रहा है,हम नशे के विरुद्ध युवाओं में जागरूकता लाने का प्रयास करने के रूप में इस रैली आयोजन कर रहे हैं।जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि बीकानेर देहात के अंतर्गत आने वाले प्रभार क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/ विधायक प्रत्याशी,जिला प्रमुख,प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यगण,सहकारी संस्थाओं के चेयरमैन, जिला कांग्रेस,ब्लॉक काँग्रेस,मण्डल कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर पालिका व परिषद पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, महिला,कांग्रेस,सेवादल,यूथ,कांग्रेस,एनएसयूआई,इंटक,विभागों,प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित कांग्रेसजन इस रैली में शामिल होकर समाज को एक नई दिशा देने में अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.