Logo

बीकानेर ब्राह्मण मंच के प्रखर नेता रमेश तिवाड़ी भाजपा में शामिल

19 मई सोमवार को सुगन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन व संगठन तैयारी बैठक रखी गईं. बैठक में भा. ज. पा. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, दशरथसिंह शेखावत, गोपाल गहलोत, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, व भा. ज. पा. के सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ के सामने रमेश तिवाड़ी, का ० प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, व प्रदेश मुख्य महामंत्री राजस्थान ब्राह्मण मंच (कर्मचारी व सामाजिक नेता ) का प्रदेश अध्यक्ष भा. ज. पा. मदन राठौड़ ने गले में दुप्पटा पहनाकर व केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला पहनाकर भा. ज. पा. की सदस्यता दिलवाई!सभी मंचस्थ नेताओं और कार्यकर्त्ताओ ने कर्मचारी नेता रमेश तिवाड़ी को भा. ज. पा. की सदस्यता लेने पर बधाइयां दी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.