Logo

कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन,चारे व पशु आहार के दाम आसमां पर, पशुधन व पशुपालक संकट में, पशुओं को बचाना मुश्किल

बीकानेर। संयुक्त पशुपालन मोर्चा की सोमवार को गांधी पार्क में बैठक हुई। बैठक में इन्होंने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद मोर्चा के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां इन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सभा को रामगोपाल बिश्नोई ने कहां कि आज पशुपालक बहुत ही गम्भीर संकट से गुजर रहा है। चारे व पशु आहार के भाव आसमान छू रहे है। पशुओं को बचाना मुश्किल ही नहीं असम्भव है। शीघ्र ही सरकार ने पशुपालकों के लिए रियायती दर पर चारे व पशु आहार की व्यवस्था नहीं की तो पशुपालक बर्बाद हो जायेंगे। बुधराम गोदारा ने कहा कि मिलावटी दूध से पशुपालक व उपभोक्ता दोनों ही तबाह हो रहे है। रोशन गुर्जर ने कहा कि पानी व अस्पताल की समुचित व्यवस्था की जावे। भागीरथ मान ने कहा कि गायों के लिए सरकार समुचित आहार की व्यवस्था करें। सभा को महेन्द्र जी भादू, पूर्व कृषि मण्डी चेयरमैन जयप्रकाश बागंडवा, शिवदान मेघवाल, पुनीत ढाल पुनसा महाराज, भागीरथमान, मोहर सिंह पचार, अब्दूल सकूर, रामरतन डेलू, गोरधन जी डेलू, हेतराम सियाग, जगदीश धारणिया, सरीफ समेजा आदि ने सम्बोधत किया। इनका कहना: गो पालको की समस्याओं को लेकर आज कचहरी परिसर में आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों गो पाल व गो प्रेमी साथियों के साथ गायों के संरक्षण व चारे की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना लगाया और 9 सूत्री ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा समय रहते हुए गायों के लिए चारा डिपो वह 9 सूत्री मांगों पर सरकार ने कोई वह हितेषी निर्णय नहीं लिया तो पूरे संभाग के गो पालक उग्र प्रदर्शन करेंगे
पुनीत ढाल। आम आदमी पार्टी बीकानेर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.