Logo

केजरीवाल के कार्यों को जन जन तक पहुचाना राम निवास गोयल

बीकानेर। रविवार को आम आदमी पार्टी बीकानेर द्वारा पुनीत ढाल के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया संवाद । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। अच्छी शिक्षा बच्चों का भविष्य बनातीं आज अग्रवाल समाज के कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने साफा पहनाकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। राजनीतिक व सामाजिक चर्चा की। बीकानेर आप पार्टी नेता हनुमान चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो देती है आज पूर्व सांसद धर्मेंद्र के पीए रवि व्यास ने टीम के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन की। पुनीत ढाल ने कहां पार्टी समर्पित लोगों का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है जो धरातल पर रहकर केजरीवाल जी के विजन को जन जन तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं, संवाद कार्यक्रम में पुनीत ढाल, हनुमान चौधरी, मुबारक खान डोलिया, अमन पठान, जगजीत सिंह, शारदा पन्नू, उषा चौधरी, बिट्टू भाई, मांगे साह जामसर ,पवन ठाकुर ,पूर्ण महाराज एवं शिवलाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.