Logo

बीकानेर आईरा न्यूज़ सोमवार को 15 लाख की नकदी सहित एक ओर आया पुलिस की पकड़ में

सोमवार को 15 लाख की नकदी सहित एक ओर आया पुलिस की पकड़ में
बीकानेर। जिला पुलिस की स्पेशल सेल फॉर्म में नजर आ रही है। जिसमे एक ही दिन में हवाला पर वार पर वार किया है। एसपी के निर्देशन में डीएसटी टीम ने सोमवार दोपहर में हुई आठ लाख की नकदी जब्ती की कार्रवाई के बाद सोमवार की शाम को एक और हवाला पर कार्रवाई की है, जिसमें करीब 15 लाख की नकदी जब्त की है। इस कार्रवाई में भी डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। एसपी के निर्देशन में बीछवाल पुलिस और डीएसटी ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमर सिंह पुरा हाल सर्वोदय बस्ती बीकानेर से करीब पंद्रह लाख की नकदी जब्त की है। आरोपी से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की जा रही है। वंही आयकर विभाग के अधिकारियो को सूचित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.