Logo

बीकानेर गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में चार बेंच और दस डस्टबिन भेंट

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में चार बेंच और दस डस्टबिन भेंट
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में ‘स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज’ योजना के तहत तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में चार बेंच और 10 डस्टबिन डॉ. वी.के.गांधी, चिकित्सालय सह प्रभारी ,मोहनलाल मोदी नर्सिंग अधीक्षक ,परमेश्वर सियाग गंगाशहर नागरिक परिषद के मंत्री गौतम चौपड़ा ,सम्पतलाल दूगड़,महेन्द्र चौपड़ा ,बच्छराज रांका  शिखरचन्द संचेती  आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भेंट किए गए। मंडल अध्यक्ष संजू लालानी ने बताया तेरापंथ महिला मंडल समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक कार्य भी करती रहती है। अस्पताल की ओर से श्री जतन दुगड़ ने महिला मंडल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में समयानुरूप सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा दी। मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, सह मंत्री बिंदु छाजेड़ कार्य समिति सदस्य कनक गोलछा , जयश्री डागा समेत अनेक सेवाभावी जन मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.