हनुमान मंदिर में शिव पार्वति मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना को लेकर निकाली कलश यात्रा
हनुमान मंदिर में शिव पार्वति मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना को लेकर निकाली कलश यात्रा
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर । गंगाशहर के नोखा रोड स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व कन्या शामिल हुई। पुर्व पार्षद नंद राम गोदारा,गुमानी राम गोदारा, ओम प्रकाश जोशी,गोरखा राम गोदारा,कैलाश विश्नोई, राजू मारु,शांति लाल बुच्चा, सत्य नारायण उपाध्याय, आनंद गोदारा,श्रवण गोदारा, जसवंत बुडीया, भवानी जोशी,नंद लाल मारु शिव शंकर जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जय श्री राम,हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठा। इससे पूर्व जसवंत बुडय़िा ने कोलायत पवित्र सरोवर से जल भर कावड़ लाने पर लोगो ने स्वागत किया कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष मंदिर परिसर से रवाना होकर नोखा रोड,जैन कॉलेज होते ह हुए वापस मंदि जहां जलाभिषेक करने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े गोरखा राम ने बताया कि 20 जनवरी से 22जनवरी तीन दिन पुजा व हवन पंडित हरी किशन शास्त्री,दिनेश पंडित,पंडित मदन गोपाल ने प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा करवायी वही अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में श्री चमत्कारी हनुमान जी मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ व महाआरती का आयोजन किया गया।

