Logo

आरएएस विकास राजपुरोहित सीएम ऑफिस के विशेषाधिकारी नियुक्त

आरएएस विकास राजपुरोहित सीएम ऑफिस के विशेषाधिकारी नियुक्त
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विकास राजपुरोहित को मुख्यमंत्री कार्यालय का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले विकास राजपुरोहित शासन उप सचिव कार्मिक (ख) विभाग जयपुर में नियुक्त थे। मंगलवार को संयुक्त शासन सचिव कनिष्ठ कटारिया ने राज्यपाल की आज्ञा से आदेश जारी कर उन्हे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी नियुक्त किया है। विकास राजपुरोहित को मुख्यमंत्री कार्यालय का विशेषाधिकारी नियुक्त किये जाने पर विप्र सेना के प्रदेश मंत्री चैन सिंह राजपुरोहित,भाजपा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित, विप्र सेना राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी , प्रदेश प्रवक्ता  भेरू सिंह राजपुरोहित , संभाग प्रभारी पवन सारस्वत, एडवोकेट दलीप सिंह राजपुरोहित , प्रदेश उपाध्यक्ष जैना महाराज, प्रदेश मंत्री रविंद्र जाजड़ा , जिलाध्यश पवन कुमार जोशी , सहित सैकड़ों राजपुरोहित विप्र समाज ने खुशी जाहिर की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.