हिंदू महासभा ने राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय के खिलाफ खोला मोर्चा, क्या है नाराजगी
हिंदू महासभा ने राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय के खिलाफ खोला मोर्चा, क्या है नाराजगी।
आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं, इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक विवाद पनप गया है,।समाचार में बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की है, हिंदू महासभा का आरोप है कि चंपत राय की तरफ से अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को निमंत्रण देना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह हिंदू विरोधी लोगों को खुश कर रहे हैं।
समाचार में बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है, उनका आरोप है कि चंपत राय की तरफ से सनातन धर्म के विरोधियों को निमंत्रण भेज कर माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, बकौल चतुर्वेदी, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को निमंत्रण देना इस बात का प्रमाण है कि चंपत राय हिंदुओं को नाराज करने और हिंदू विरोधियों जैसे व्यक्तियों को खुश कर रहे हैं।

