Logo

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन वार्षिक समारोह आयोजित

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन वार्षिक समारोह आयोजित
आईरा समाचार बीकानेर, 13 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर का वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित हुआ।समारोह में वर्ष 2023 में सेवानिवृत अधीनस्थ लेखा सेवा कार्मिकों का सम्मान, खेल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, विशिष्ट अतिथि कोषाधिकारी बीकानेर धीरज जोशी , ह.च.मा.रा. लोक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक राजेन्द्र खत्री व प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल थे।।मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास ने लेखा सेवा को राजकीय कार्यों में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुये राजहित व देशहित में विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया। कोषाधिकारी धीरज जोशी ने अधीनस्थ लेखा सेवा के कार्यों की सराहना की व राजकीय विभागों की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण संवर्ग बताया। राजेन्द्र खत्री ने कर्मचारी हित में संगठन के महत्व व आवश्यकता के बारे में बताया। जिला शाखा की ओर से कार्यकम में द्वारका प्रसाद पच्चिसिया का सामाजिक सेवा हेतु सम्मान व विनोद शर्मा को संगठन की सेवा हेतु सम्मानित किया गया। सेवानिवृत लेखाधिकारी श्रीलाल भाटी को संगठन की सेवा हेतु लाइफ-टाईम अर्वाड से सम्मानित किया गया। कार्यकम में रमेश व्यास, जयप्रकाश चौधरी, महेन्द्र पंवार, किशोरीलाल प्रजापत, मदन मेघवाल, मदन लाल शर्मा, नरेश चाहर, जगदीश शर्मा सहित जिले के समस्त लेखा कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन हेतु जिला शाखा द्वारा समस्त लेखाकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यकम के आयोजन में गिरीराज हर्ष, अमित छंगाणी, मदन मेघवाल आदि साथियों का सहयोग रहा। कार्यकम में जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा उ‌द्घाटन सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम में दयानिधि तिवाडी ने संगठन का परिचय दिया तथा अजय पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन मदन मेघवाल व गणेश कलवानी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.