असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग,पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी, अवैध नशे और जुए-सट्टे के कारोबार पर तुरन्त लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग
असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जेठानन्द व्यास और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य के द्वारा संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी, अवैध नशे और जुए-सट्टे के कारोबार पर तुरन्त लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।साथ ही प्रशासन के आला अधिकारियों से हाल ही में घटित लक्ष्मी पुरोहित के निर्मम हत्याकांड मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने और मृतका की दोनों जुड़वा बेटियों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग भी रखी।


