सभी लोग गरीब बच्चों के साथ अपना कुछ समय व्यतीत करें तो इन्हें और खुशी मिलेगी-अर्चना सक्सेना
सभी लोग गरीब बच्चों के साथ अपना कुछ समय व्यतीत करें तो इन्हें और खुशी मिलेगी अर्चना सक्सेना
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। वीं आर फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार फाउंडेशन की डायरेक्टर मंजूषा भास्कर के नेतृत्व में पवन पुरी सेवा आश्रम में सर्दी के मौसम को देखते हुए बच्चों को टोपी और जुराबे वितरित की गई साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी वितरित की गई सेवा आश्रम के बच्चों ने देश भक्ति की थीम पर आर्मी ड्रेस पहनकर बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर देश सेवा की भावना जागी ,ऐसे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य को देखकर भी मन भाव विभोर हो गया , इस अवसर पर अर्चना सक्सेना ने कहा अगर सभी लोग ऐसे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करें और उनकी जो जरूरते है उनको पूरा करें तो इससे इन बच्चों को भी खुशी मिलती है और हमें भी सुकून मिलेगा। इस कार्यक्रम में विजय मोंगिया,सुनील भाटी, ब वीना खुरदरा, ज्ञाना कच्छावा, अनुराधा , विजय स्वामी ,रजनी राठौर, लक्ष्मी तंवर ,आनंद पारीक और सुशील मोदी उपस्थित रहे।

