Logo

भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक कोचर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक कोचर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

आईरा समाचार बीकानेर आज दिनांक 19 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी नया शहर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक ललित कोचर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा संभाग कार्यालय बीकानेर में रखी गई।जिसमें जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि ललित कोचर पार्टी के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता थे हमेशा पार्टी कार्यों के लिए तत्पर रहने वाले योद्धा के चले जाने से पार्टी को अपूर्व क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है।जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा देहात महामंत्री श्याम पंचारिया जिला मंत्री जगदीश सोलंकी ऐसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहन चांवरिया पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा संजय कोचर ने अपने विचार रखें। नगर पार्षद अशोक कुमार माली और अनामिका शर्मा पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोचर ने पार्टी में साथ बीते समय के संस्मरण सांझा किये।
ललित जी की पुत्री सलोनी कोचर ने पत्र वाचन कर ललित जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन महिला विंग जिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन संरक्षक पदम श्री महात्मा उपाध्यक्ष गायत्री महात्मा महात्मा समाज के अध्यक्ष शिवकुमार महात्मा डॉ प्रदीप जैन आदि ने ललित जी के द्वारा की गई समाज सेवा की चर्चा की।
विशाल गोलछा ने सामुहिक मंगल पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जेठमल प्रजापत मंडल के मंत्री अनिल गोयल राजकुमार तिवारी उपाध्यक्ष भगवान चंद नायक पूर्व मंडल महामंत्री ओम तंवर महावीर जैन हरि सिंह राजपुरोहित मुकेश नायक पृथ्वी नायक सुमित शर्मा संतोष पुरोहित मुकेश अग्रवाल सुमित जैन देवेंद्र जैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा और जिनेँद्र कोचर ने शोक सभा में आए सभी व्यक्तियों का आभार जताया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.